5
(1)

चुनाव महापर्व में महिला मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। महिलाओं मतदाताओं की सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई थी। झुंड में महिला मतादाता मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रही थी। मध्य विद्यालय चापरहाट बूथ संख्या 10 में 10 बजकर 27 मीनट पर महिला मतदाता 95 वोट गिरा चुकी थी। जबकि पुरूष मतदाता 73 वोट गिराएं थे। मध्य विद्यालय कुमादपुर में बूथ संख्या 38 पर 12 बजे 123 महिला मतदाताओं ने वोंटिंग किया था। जबकि पुरूष मतदाता 98 वोट डाले थे।

साढ़े 12 बजे मध्य विद्यालय रंगरा में बूथ संख्या 91 पर महिलाओं ने 160 वोट गिराए थे। जबकि पुरूष 150 मतदान किए थे। दो बजकर 10 मीनट पर प्राथमिक विद्यालय सहोड़ा में बूथ संख्या 44 पर 128 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरूष 121 वोट गिराए थे। बूथ संख्या 50 पर महिलाओं ने 148 मतों का प्रयोग कर चुक थी। जबकि पुरूष 96 ने मतदान किया। दो बजकर 42 मीनट पर मध्य विद्यालय भवानीपुर के बूथ संख्या 16 पर 194 महिलाओं ने मतदान किया था।

जबकि पुरूष मतदाओं ने 181 वोट ही गिरा पाए थे। बूथ संख्या 17 पर महिला मतदाताओं ने 121 वोट गिराए थे। जबकि पुरूष मतदाता ने 114 वोट गिराए। मध्य विद्यालय भवानीपुर के बूथ संख्या 21 पर 159 महिला मतदाताओं ने अपने वोट गिराई थी। जबकि पुरूष मतदाता ने 135 वोट ही गिरा पाए थे। तीन बजकर 35 मीनट पर मध्य विद्यालय मसुदनपुर बैसी में 357 महिला मतदाताओं ने अपने वोट गिराए थे। जबकि पुरूष मतदाता केवल 254 वोट ही डाल पाए थे

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: