5
(1)

जहरीले सांपों के साथ करतब करते हुए दो सपेड़ा को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में वनपाल प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग वन्यजीव प्राणी के अवैध व्यपार के विरूद्ध छापेमारी के लिए निकले थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बीरबन्ना में जहरीले सांप के साथ सपेरा करतब दिखा रहा हैं। सूचना के सत्यापन के लिए वनरक्षी सुमित कुमार, उत्तम कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार के साथ भवानीपुर ओपी के बीरबन्ना चौक पर पहुंचे। वहां पर दो सपेरा सांपों के साथ करतब दिखा रहे थे।

सपेरा बीरबन्ना निवासी मु. रसीद, झारखंड प्रदेश के जामुआ थाना के गिरीडीह खइगडीहा निवासी फैयाज अंसारी भीड़ जुटाकर सांपों के साथ करतब दिखा रहे थे।
आरोपित के पास कूल 11 सांप बरामद किए गए। जिसमें कोबरा, ब्लैक कोबरा, सुगिया सहित अन्य सांप थे। सभी सांप को कब्जे में लेकर दोनो आरोपित के गिरफ्तार किया गया।

सांपों का अवैध व्यपार करते हुए दोनो को वनविभाग की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपित को भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। दोनो आरोपित को नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष उपस्थित किया गया। न्यायालय ने दोनो आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: