5
(1)

भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी कार्यलय का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीपीओ द्वारा विगत एक वर्ष में किए गए कार्य की समीक्षा की गई। इनके द्वारा अभिलेखा का जो संधारण किया गया हैं उसे देखा गया। विशेषकर शराबबंदी के मामले को देखा गया हैं। शराबबंदी को और भी प्रभावी तरीके से लागू करना हैं। इसके लिए हम लोगों ने रणनीति तैयार कर ली हैं। आम लोग शराब का सेवन नहीं करे इसके लिए जनजागरण अभियान चलाना हैं। लोगों को शराब के दुष्प्रभाव के बारे में बताना हैं।

पूर्व में जो शराब के मामले में आरोपित रहे हैं उसका डाटा तैयार करना हैं। थानावार शराब के मामले की समीक्षा करना हैं। कांड के अनुसंधान की प्रगति को देखना हैं। पूर्व के आपराधिक घटनाओं में हुए केस को देखा गया। उसमें साक्ष्य संकलन कैसे करना उस संबंध में कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कांड के निष्पदान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जो कांड लंबित हैं। वह किस कारण से हैं। उस मामले के निष्पादन में कुछ आवश्यक बाते कहीं गई।

डीआईजी ने नवगछिया एसपी के कार्यलय व आवास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यलय व आवास के लिए होने वाले भवन निर्माण के लिए चिन्हित जमीन को देखा। डीआईजी ने बताया कि एसपी एसडीपीओ के कार्यलय व आवास के लिए भवन निर्माण होना हैं। इसके लिए जमीन का अधीग्रहण कर लिया गया हैं। शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य आरंभ हो जायेगा। इस मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कण्डेय सिंह, नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर अमर विश्वास, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: