5
(1)

जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव से गांव के लोग सहमे हुए हैं। कटाव को लेकर गांव के लोग रतजगा कर रहे कहीं उसका ही घर ना कट जाए। कोसी नदी के कटाव में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों का घर कटाव के भेट चढ़ चुका हैं। गांव के मु. खालीद, मु. नजीर, मु. शकील, मु. साबीर, मु. मारूफ का घर कटकर नदी में समा चुका हैं। मु. मुस्ताक, मु. मज्जो, मु. अजीम,मु. मसरफ, मुत अजीम, मु. नसीम का घर कभी भी कोसी नदी में समा सकता हैं। लगभग दो माह से कटाव चल रहा हैं किंतु कोई भी पदाधिकारी देखने नहीं पहुंचा हैं। कटाव काफी तेज हैं।


इस वर्ष कटाव निरोधी कार्य में लाखों रूपये का खर्च हुआ किंतु कटाव रूकने का नाम नहीं लिया। कटाव निरोधी कार्य अनियमितता बरती गई। संवेदक के साथ अभियंता मिलकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया। कटाव रोकने के लिए मार्च से मई के बीच में परक्युपाइन का काम किया गया। इस कार्य में भी अनियमितता बरती गई। फलस्वरूप कटाव निरोधी कार्य के बावजूद जून से लेकर अगस्त के बीच भीषण कटाव होने लगा। फ्लड फाइटिंग के नाम पर फिर लाखों रूपये की लूट हुई। कटाव रूकने बजाय पुन: कटाव आरंभ हो गया। गांव के ग्रमाीणों का कहना हैं कटाव निरोधी कार्य आरंभ नहीं हुआ तो गांव के लोग आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: