5
(1)

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर नवगछिया प्रखंड कार्यलय के सभागार में गुरूवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ समीना आजाद ने की। बैठक में असंगठित कामगारों को निबंधन की जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि 16- 59 आयु वर्ग के वैसे अंगठित मजदूर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। निबंधन के लिए अधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता का नंबर होना जरूरी हैं। किसी भी सीएससी केंद्र योग्य कामगर अपना निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निबंधन के बाद श्रमिकों को दो लाख रूपये प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जायेगा।

मृत्यु व अंपगता पर एक लाख रूपये अनुदान राशि दिया जायेगा। इसके अलावा आपदा या महामारी के समय सरकार द्वारा डीबीटी से सहयोग राशि दी जायेगी। ई श्रम कार्ड पूरे देश में मान्य हैं। साथ ही विभिन समाजिक सुरक्षा का लाभ भी ई श्रम कार्ड से मिलेगा। उन्होंने बताया कि नवगछिया प्रखंड में 28 सौ ई श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक समय दिया गया हैं। बैठक में पीएचसी प्रभारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जिविक, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: