5
(1)

नवगछिया के खरीक प्रखंड के लोकमानपुर सिहकुंड में कटाव के विस्थापितों का जायजा भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया। सिहकुंड में कोसी नदी के कटाव में सैकड़ों परिवार विस्थापित होकर यत्र तत्र जीवन गुहार गुजार रहे हैं। उच्च अधिकारियों के स्तर से अभी तक इन्हे आपदा विभाग के द्वारा सहायता नहीं दी गई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने मौके पर से ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान से विस्थापित परिवार के लिए चापानल व शौचालय बनवाने की मांग किया।

प्रभारी मंत्री राम सूरत कुमार से कटाव स्थल का निरक्षण कर कटाव निरोधी कार्य शीघ्र ही करवाया जाए। यदि जल्द ही कटाव निरोधी कार्य नहीं हुआ तो एक बड़ी आवादी विस्थापित हो जायेगी। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी इस संबंध में जानकारी दी गई। ताकि कटाव रोकने के कार्य समय से ठोस तरीके हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: