5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी के एहसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजार घटना के समय झारखंड जेल में बंद था।हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजार घटना के समय वह झारखंड प्रदेश के सहेबगंज के जेल में बंद था। साहेबगंज में हुए हत्या में संजार को नामजद आरोपित था। झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह इस केस में बाहर नहीं आया था। इसी दौरान नवगछिया के उजानी निवासी एहसान को गोली मार कर हत्या कर दिया। जिसमें संजार को नामजद आरोपित बनाया गया। झारखंड पुलिस ने संजार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में एहसान हत्याकांड में उपस्थित किया। कोर्ट में उपस्थित करने के पश्चात पुलिस पुन: संजार को झारखंड लेकर चली गई।नवगछिया के मनियामोड़ सड़क पर पुरानी रंजिश में अपराधियों ने मुर्गा व्यवसायी मो एहसान की गोली मार कर हत्या कर 18 दिसंबर को थी। बता दें कि अपराधियों ने मो. एहसान के सिर और आंख के पास तीन गोली मारी है। जिससे एहसान की मौके पर ही मौत हो गयी।


घटना के वक्त एहसान का भाई मो. अतहर भी उसके साथ था। अपराधियों ने उस पर भी एक गोली चलायी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अतहर ने ही पुलिस को सूचना दी। रात आठ बजे एहसान भाई अतहर के साथ नवगछिया गौशाला रोड स्थित मुर्गी कटिंग सेंटर को बंद करके अपने गांव जा रहा था। मनियामोड़ सड़क पर राजेंद्र कॉलोनी जाने वाली सड़क के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आ धमके। एक अपराधी ने पहले मो. एहसान को गाली दी और गोली चला दी। गोली उसके कनपटी में लगी। इसके बाद सामने से फिर एक गोली मार दी। इस दौरान दूसरे अपराधी ने भी गोली चला दी। हत्या की प्राथमिकी मृतक के पिता के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज हुई थी। जिसमें मुख्य आरोपित उसके चचेरे भाई संजार सहित दस को नामजद आरोपित बनाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: