5
(1)

डुमरिया से तिनटंगा दियारा जाने वाली सड़क का शिलान्यास रविवार को सांसद अजय मंडल एवं विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह सड़क रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा (उत्तर) तिनटंगा दियारा ( दक्षिण) एवं गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया चपरघट पंचायत, सुकटिया बाजार पंचायत एवं कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत शाहपुर धर्मी पंचायत सहित तीन तीन प्रखंडों के लगभग लाखों दियारा वासियों के लाइफ लाइन सड़क मानी जाती है। इस सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पांच करोड़ 28 लाख चौबीस हजार से पूरी होगी।

इस सड़क के पुनर्निर्माण के साथ-साथ चौड़ीकरण की भी योजना है ।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि इस सड़क का पूर्व में कई बार टेंडर हुआ मगर प्राक्लित राशि कम होने के कारण काम नहीं हो पाया था। गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को उन्होंने निगरानी करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर सुमन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया भोला मंडल ने किया। इस मौके पर नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, मुखिया गणेश मंडल, पूर्व मुखिया भोला मंडल, मुखिया सिकंदर दास, पूर्व मुखिया भूमेश्वर दास, जदयू नेता व्यास जी दास, गणपत मंडल, मुखिया मंटू सिंह, भाजपा नेता मनोज मंडल ,कन्हैया मंडल के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: