5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी के एहसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजार घटना के समय झारखंड प्रदेश के साहेबगंज जेल में बंद था। इस संबंध में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि साहेबगंज के हत्या मामले में संजार नामजद आरोपित था। झारखंड पुलिस ने इसे हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही बंद था। एहसान हत्या से पहले ही संजार का साहेबगंज न्यायालय में बेल हो गया था। किंतु वह तकनीकि कारणों की वजह से जेल से नहीं निकल पाया था।

नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहेबगंज न्यायालय से रिमांड पर लेकर नवगछिया न्यायालय में हत्या के मामले में उपस्थित करवा दिया। ताकि वह जेल से बाहर नहीं निकल सके। न्यायालय में उपस्थित करवाने क पश्चात आरोपित को साहेबगंज जेल भेज दिया। संजार को ऐहसान हत्याकांड में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। 18 दिसंबर को नवगछिया के उजानी निवासी मुर्गा व्यवसाई एहसान की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। मृतक के पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें संजार को मुख्य नामजद आरोपित बनाया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: