5
(1)

जय माता दी सेवा समिति के द्वारा श्रद्धालुओं का एक जत्था विक्रमशिला एक्सप्रेस से वैष्णो देवी के लिए सोमवार को रवाना हुआ। समिति के द्वारा पिछले 40 वर्षों से वैष्णो देवी की यात्रा 27 दिसंबर को भागलपुर से निकलती है। इस बार भी एक सौ पच्चीश श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। पुरुष, महिलाएं और बच्चे इस यात्रा के लिए निकले हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार यात्रा के दौरान वैष्णो देवी से कोविड खत्म करने को लेकर गुहार लगाई जाएगी। वही भारत की तरक्की सहित अंग प्रदेश में खुशहाली रहे इसको लेकर प्रार्थना की जाएगी। स्टेशन पर जमा हुए श्रद्धालु नाचते गाते ट्रेन पर सवार होकर यात्रा के लिए निकले।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: