3
(2)

भागलपुर, सबौर के लैलख के समीप ट्रेन की ठोकर से 16 वर्षीय भोली कुमारी की मौत हो गई| मृतक सब्जी बेचने का काम तकरीबन 2 साल से किया करती थी| घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह हर रोज की तरह सुबह छह बजे सब्जी खरीदने के लिए कहलगांव के मथुरापुर जा रहे थे| तभी सबौर लैलक के समीप हादसा हुई| हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई| मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मौत की खबर किसी अंजान ने उसके घर पर आ कर दी| उक्त युवक ने कहा कि आपकी बेटी की ट्रेन ठोकर से मौत हो गई है|

और उसे अस्पताल में भर्ती कराई गई है| तभी हम लोगों को पता चला| मृतक के पिता आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे| जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था| मृतक के पिता मजदूरी करते थे| जबकि 16 वर्षीय बेटी भोली कुमारी कहलगांव मथुरापुर से सब्जी लाकर बेचा करती थी| इधर मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है| पिता का कहना था कि एक बेटी ही हमारा सहारा थी| दरअसल वह अब इस दुनिया में नहीं रही| इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है| और आगे की कार्रवाई में जुट गई है!

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: