4
(5)

भागलपुर के इसाकचक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है| बताया जा रहा है की इसाकचक पुलिस को गुप्त सूचना मिला था| कि ब्राउन शुगर के साथ कुछ युवक तस्करी करने में लगे हुए हैं इसको लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी शुरू कर दी| छापामारी में पुलिस ने 4 .5 0 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है| चारों तस्करी इसाकचक थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा है| गिरफ्तार तस्कर मे मोहन कुमार , किशोर कुमार, गुड्डू कुमार ,और सुमित कुमार शामिल है|हालांकि पुलिस के मुताबिक सभी तस्कर घूम घूम कर ब्राउन शुगर बेचते हैं|

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसाकचक थाना क्षेत्र में लगातार ब्राउन शुगर का मामला सामने आ रहा है| जहां पर गांजा शराब ब्राउन शुगर तमाम नशीली पदार्थ में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है| इससे पूर्व में एक फर्जी पत्रकार को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था| हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार तस्कर को गिरफ्तार किया है| सभी का उम्र लगभग 19 से 25 वर्ष बताया जा रहा है| पुलिस चारों गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है| और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: