5
(2)

भागलपुर,बहना जागो मंच की सचिव प्रियंका झा के संयोजन में नव वर्ष के अवसर पर तिलकामांझी जवारीपुर स्थित काली मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करके मंदिर परिसर में पूरी एवं खीर का भंडारा किया गया।
नववर्ष का संदेश देते हुए प्रियंका झा ने कहा कि नव वर्ष पर हम सबों को कुछ ना कुछ नेक कार्य करना चाहिए और सनातन संस्कृति को पालन करते हुए सर्वप्रथम मां काली का पूजा तदुपरांत भंडारा वितरण किया।


उन्होंने जनता को संदेश देते हुए यह भी कहा कि अभी हम लोगों को सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि कोरोना का नया वेरिएंट का केस बढ़ते जा रहा है। लोगों से मास्क लगाने की अपील की एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आईटी संयोजक राहुल झा वार्ड के समाजसेवी पप्पू यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर रोहित कुमार राजा सिंह अमित कुमार आशुतोष तोमर कुणाल पांडे संजय झा गोलू यादव इत्यादि लोग सम्मिलित हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: