5
(2)

भागलपुर : सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला घोघा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप ट्रक की धक्का लगने से पैंतीस वर्षीय युवक की मौत हो गई| घटना रविवार के दोपहर दो बजे की बताई जा रही है| मृतक के बडे भाई प्रेम मंडल बताया की दोनो सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से हटिया जा रहा था| युवक के मोबाइल पर किसी संबंधी ने किया उसी क्रम मे बात करने लगा| तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया|जिससे की संजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गई|और उनके भाई प्रेम मंडल बाल बाल बच गये| घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए|

स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया| मौके पर पहुंचे पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया| जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक युवक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के कौदवार निवासी 38 वर्षीय संजय मंडल के रूप में हुई है| मृतक संजय मंडल को 2 पुत्र है| व राजमिस्त्री का काम करते थे| घटना के बाद परिजन में मातम पसर गया| मृतक के बड़े भाई प्रेम मंडल ने कहा कि घर में सिर्फ कमाने वाला एक ही संजय मंडल था| अब इस दुनिया में नहीं रहे सरकार मृतक के पत्नी को उचित मुआवजा दे| और ट्रक मालिक के खिलाफ विरुद्ध कार्रवाई करें| इधर पुलिस ट्रक को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई है!

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: