3.7
(3)

ईस्माइलपुर थानाध्यक्ष आरोपितों से मिलकर सरसो का फसल बर्बाद कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने भागलपुर के जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं। बताया गया कि इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता निवासी उत्तम मंडल, सुगो मंडल, रामदास मंडल, हीरा मंडल, बच्ची मंडल, अखिलेश मंडल, मंजो देवी, शंकर मंडल, शिवनंदन मंडल, श्याम मंडल, नवीन मंडल, शैलेश मंडल, रमेश मंडल, उपेंद्र मंडल, ठाकुर मंडल, बुचो मंडल, गिरो मंडल, रामोतार मंडल, विजय मंडल, टेमी मंडल, अनिल मंडल, मन्नी मंडल, अजय मंडल, विजय मंडल का जमीन परवत्ता मौजा में हैं। सभी किसान ने अपने हस्से की जमीन में सरसो फसल बोया था।

दो जनवरी को इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान, गुरूदेव मंडल, साहू परवत्ता निवासी राजकुमार साह हरवे हथियार से लैश होकर खेत में लगे सरसो की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया। उन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए गोली फायर भी किया। उन लोगों ने धमकी दिया कि मेरे काम बाधा डालने तुमलोगों की गोली मार कर हत्या कर देंगे। थानाध्यक्ष ने धमकी दिया कि इस काम का विरोध करोगे तो झूठे संगीन अपराध में फसा कर जेल भेज देंगे। हम लोगों को पुस्तैनी जमीन हैं। हाल में सर्वे राजकुमार के नाम से गलत तरिके से हो गया हैं। हम लोगों ने इस संबंध में नवगछिया न्यायालय में टाइटल सूट किया हैं जो न्यालय में लंबित हैं। आवेदन की प्रतिलिपि नवगछिया एसपी, डीआईजी को भी दिया हैं। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं।

ईस्माइलपुर थानाध्यक्ष पर आरोपितों से मिलकर सरसों का फसल किया बर्बाद करनें का आरोप

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: