5
(1)

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूर।

भागलपूर जगदीशपुर दुमका मुख्य मार्ग पर कोकरा पुल के पास अज्ञात वाहन की धक्के से एक किशोर की मौत हो गई| किशोर का शव पुल के नीचे देखा| इसके बाद परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी| मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी ओम प्रकाश पासवान के चौदह वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में की गई है| इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची| और शव को अपने कब्जे में लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भागलपुर दुमका रोड को जाम कर दिया|

जाम की सूचना पर जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल और थानाध्यक्ष श्रीकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे| थाना अध्यक्ष ने लोगों को समझाया तब आधा घंटा बाद जाम खत्म हुआ| मुखिया प्रतिनिधि ने दाह संस्कार के लिए तीन हजार थाना अध्यक्ष ने चार हजार और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजय मंडल ने दो हजार परिजन को दिए| शंभू कुमार दो भाई एवं दो वहन में सबसे बड़ा था| उसके माता-पिता दिव्यांग है| घटना के बाबत पिता ओम प्रकाश पासवान ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कराया है!

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: