5
(1)

जनता दल यूनाइटेड नवगछिया संगठन जिला के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के आदेशानुसार नवगछिया प्रखंड और रंगरा प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि बैठक में 12 जनवरी तक सभी पंचायतों में पंचायत कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है और प्रत्येक पंचायत के सभी गांवों में 10-10 नये साथियों को पार्टी से जोड़ना है. वहीं 24 जनवरी को सभी प्रखंड मुख्यालय में 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती मनाने का निर्देश दिया गया है.

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल नगरह पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल, कदवा पंचायत अध्यक्ष छठु राय, पकरा पंचायत अध्यक्ष गुलशन राज, तेतरी पंचायत अध्यक्ष संजीव शर्मा, जमुनिया पंचायत अध्यक्ष डोमन दास, नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक कुमार सिंह, ढोलबज्जा पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, पुनामा पंचायत अध्यक्ष लोभन चौधरी, रंगरा पंचायत अध्यक्ष चितरंजन कुमार शर्मा, सहौरा पंचायत अध्यक्ष सोनी देवी, मदरौनी पंचायत अध्यक्ष राजेश मंडल व अन्य मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: