4.5
(2)

अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल ने कहा कि यह सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश थी।
जिसकी जवाबदेही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेनी पड़ेगी। हम सभी लोग महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग करते हैं कि चन्नी सरकार को बर्खास्त करें और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करें।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटना से आहत नहीं बल्कि हर्षित है। खेद प्रगट करने के बजाय वह बहस कर रहे हैं और दूसरी तरफ अपने आप को कानून के रखवाले बता रहे हैं।
मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार व जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह ने भी संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस की गलथोथी को जनता समझ रही है जिसका जवाब जनता आगे चुनाव में देगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. किरण सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र पासवान, कला संस्कृति मंच के जिला अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, वाणिज्य मंच के संयोजक शरद सालारपुरिया,चुनाव आयोग सेल के संयोजक विनोद सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणव दास, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप लाल शाह, अमरजीत साह, गुड्डू राय, महामंत्री नीरज चंद्रवंशी, कुश पाण्डेय, हर्ष उत्सव, प्रेम यादव, श्वेता सुमन, पुजा झा, करण किशोर, कौशिक राव, आनंद कुमार, चंदन कुमार, अभिषेक राठौड़, सचिन यादव, प्रभात कुमार, कुणाल मिश्रा, प्रशांत कुमार, सौरव कुमार, अंशु, एहताशाम खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: