5
(1)

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज रोड में अज्ञात बदमाशों ने समाजसेवी निशांत के गाड़ी पर फायरिंग कर दी| घटना के बाबत बताया जा रहा है कि वह बुढ़ानाथ से ततारपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे| तभी अज्ञात अपराधी ने उस पर गोलीबारी की है| निशांत का कहना है कि किसने गोली चलाई हमने नहीं देखा| बदमाशों ने उनके गाड़ियों पर दो फायरिंग की है| हलाकि एक सप्ताह पूर्व निशांत ने गोली मारने धमकी देने को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाए थे|

लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाई| हालांकि एक सप्ताह बाद फिर आज बदमाशों ने उनके ऊपर गोलीबारी की| हालांकि गोलीबारी से कोई हताहत नहीं हुई है| घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी शुभम आर्य व एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर मामले की जांच की| एसपी सिटी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी| हालांकि अब सवाल यह उठता है कि लगातार हो रहे गोलीबारी मामले पर भागलपुर जिला प्रशासन कमजोर कैसे पड़ रही हैं!

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: