5
(1)

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी के वंदना सभागार में क्षेत्रीय विज्ञान एवं वैदिक गणित में स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को प्रमाण पत्र एवं विद्यालय से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, भागलपुर विभाग के सह प्रमुख विनोद कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र एवं शिशु मंदिर प्रभारी जितेंद्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि आचार्य की भूमिका उस सीढी जैसी है जिसके जरिए लोग जीवन की ऊंचाइयों को छूते हैं। आचार्य भैया बहनों के संज्ञानात्मक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आचार्य समाज का व्यक्ति है जो सदैव अच्छाइयों का पौधा तैयार करता है। अपने कर्तव्यों का निर्वाह निष्ठा व लगन से करने के कारण परिणाम सामने आता है। गुरु का कार्य है बालकों की प्रतिभा को निखारना बालक स्वयं लक्ष्य प्राप्त कर लेगा। आज खुशी है कि भैया बहनों ने क्षेत्र स्तर पर स्थान प्राप्त किया है आगे 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी स्थान प्राप्त करें यही शुभकामना भैया बहन और विद्यालय परिवार के साथ है।
वैदिक गणित प्रमुख आचार्य लव त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान एवं वैदिक गणित ऑनलाइन प्रतियोगिता 8 एवं 9 जनवरी 2022 को हुई थी। जिसका केंद्र बाल वर्ग का सिवान किशोर वर्ग का पटना एवं तरुण वर्ग का तिलैया था। अपने विद्यालय से तरुण वर्ग वैदिक गणित पत्र वाचन में वेणु कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,किशोर वर्ग वैदिक गणित पत्र वाचन में भैया ऋषभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तरुण वर्ग वैदिक गणित प्रश्न मंच में रिया, नीलेश एवं आशी कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तरुण वर्ग विज्ञान पत्र वाचन में प्रशस्ति प्रभाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन डॉ संजीव झा द्वारा किया गया अतिथि परिचय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अशोक मिश्र द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक द्वारा किया गया। भैया ऋषभ ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो मुट्ठी भर जमीन हासिल हुआ है अभी आसमान में उड़ना बाकी है।
इस अवसर पर शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के सभी आचार्य /आचार्या उपस्थित थे।
द्वितीय सत्र में भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में भागलपुर विभाग जिसमें भागलपुर एवं बांका जिले में चलने वाले सभी सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे ऑनलाइन कक्षा संबंधी एवं विद्यालय व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त किया गया इस अवसर पर लगभग भागलपुर विभाग के 30 प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: