5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला पुलिस ने मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 91 लोग बीना मास्क के सावर्जनिक स्थानों पर घूमते हुए पाए गए। इन लोगों से 4550 रूपया का जुर्माना वसूल किया गया। ट्रैफिक नियम का उल्घंन करने पर सात वाहन चालकों से 4500 रूपया वसूल किया गया। रंगरा ओपी की पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित साहू टोला भवानीपुर हरिनंदन कुमार हैं। आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरूद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। नवगछिया एसटी एससी एक्ट के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित गोपालपुर थाना के कालूचक निवासी सरदार यादव हैं। सअनि शंभू उरांव ने आरोपित को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित के विरूद्ध नवगछिया एसटी एससी थाना में प्राथमिकी दर्ज हैं।

जानलेवा हमला के आरोपित को गोपालपुर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपित धरहरा निवासी रणविजय वर्मा हैं। आरोपित के विरूद्ध गोपालपुर थाना में जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को घर से गिरफ्तार किया। आरोपित को जेल भेज दिया। लूटकांड के आरोपित नवगछिया न्यायालय में समर्पण किया। आरोपित गोपालपुर थाना के डिमाहा निवासी नीरज यादव हैं। आरोपित ने पुलिस की दबिस से घबराकर नवगछिया न्यायालय में समर्पण किया। आरोपित के विरूद्ध गोपालपुर थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना तीन जून को हुई थी। जिसमें अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान में आरोपित का नाम सामने आया था। आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी देते हुए रंगरा ओपी के थाना अध्यक्ष मेहताब खान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ज्ञानी दास टोला निवासी ललन महता को रंगरा पुलिस सरोज कुमार राजवंशी के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: