0
(0)

16 अक्टूबर 2021 को घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस ने ही महिला को मारी थी एक गोली

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर।

नौगछिया, भागलपुर। गत वर्ष 16 अक्टूबर को नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतरा राघोपुर गाँव मे मामूली घरेलू विवाद में पड़ोसियों द्वारा स्थानीय बबलू मंडल की पत्नी 38 वर्षीय पत्नी तारा देवी को एक गोली कमर में मारी गई थी। गंभीर हालत में परबत्ता थाना पुलिस ने स्वजनों की मदद से मायागंज भागलपुर में ईलाज के लिए भर्ती किया गया था। पिछले तीन माह से इलाजरत महिला मायागंज भागलपुर अस्पताल में जिंदगी, मौत से जूझ रही थी। दुखद की रविवार/सोमवार की रात्री करीब दो बजे महिला तारा देवी ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के मौत कि सूचना पाते ही परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव दलबल के साथ मृतक के घर बहतरा गाँव पहुंचे। जहां आवश्यक कार्यवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

इधर घर में सभी दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। मृतक महिला तारा को तीन पुत्री लक्ष्मी 17, लता 08, नूतन 03 वर्ष, और दो पुत्र सावन कुमार 14, पवन कुमार 12 वर्ष, सास- ससुर सहित पति बबलू मंडल सभी दहाड़ मारकर रो रहे थे। मृतक के पति बबलू मंडल मायागंज भागलपुर में सिक्युरिटी गार्ड है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। देर शाम महिला के शव को राघोपुर महादेवपुर गंगा घाट दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र सावन ने दिया। घटना से गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी मर्माहत हैं, खासकर पांचों सभी नाबालिक बच्चे जो मां के चले जाने का बाद अनाथ हो गए।

उसपर क्या बीतती होगी, खुद को अनाथ समझते हुए सभी बच्चे एकटक नम आंखों से घर की कच्ची दीवारों को निहारता और रोता है। गौरतलब हो कि मामले में घायल महिला के फर्द बयान पर परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमे परमानंद उर्फ पारो मंडल, पुत्र कुंदन कुमार, गौतम कुमार, मिथुन कुमार एवं पत्नी सोमा देवी को आरोपित किया गया है। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि थाना में कांड दर्ज करने के बाद आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कांड के मुख्य आरोपित परमानंद मंडल उर्फ पारो ने पिछले दिनों नवगछिया कोर्ट में सरेंडर किया है। अन्य सभी घर छोड़ फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: