


नवगछिया पुलिस जिला में पुलिस मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए 111 लोग पाए गए। इन लोगों से 5550 जुर्माना वसूल किया गया। वहीं आठ वाहन चालक ट्रैफिक नियम का उल्घंन करते हुए पाए गए। इन लोगों से पांच हजार रूपया जुर्माना वसूल किया गया।

