5
(1)

नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत में विकास कार्य की समीक्षा के लिए पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख गायत्री देवी ने किया। बैठक में वित्तिय वर्ष 2022- 23 के लिए योजनाओं का चयन कर पंचायत समिति द्वारा पारित किया गया। पंचायत में विकास कार्यों के लिए पंचायत समिति के स्थाई सात समितियों का गठन किया गया। पंचायत के विकास कार्य की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों के द्वारा घर नहीं बनाने की जांच करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में दलाली करने वालों पर कार्रवई की मांग की गई। अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। सेविका सहायिका के टेक होम राशन वितरण में मनमानी रोकने, अधिक उपस्थिति दिखाकार राशि की दुरूपयोग को रोकने को कहा गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी से फसल क्षतिपूर्ति की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। सदस्यों ने बताया कि युरिया खाद दुकान में उपलब्ध नहीं हैं। अभी कहां कहां युरिया मिल रहा हैं इसके बारे में भी जानकारी मांगी गई। ढोलबज्जा में किसान सलाहकार की मनमानी रोकने की मांग की गई। बैठक में अनुपस्थित सीओ, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, व भवन निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। इन सभी पदाधिकारियों से स्पस्टीकरण पूछा गया हैं। बैठक मेंं उपप्रमुख गौतम कुमार, मुखिया भरत लाल पासवान, सरिता देवी, सोनी भारती, नरेश सिंह, पंचायत समिति धीरेंद्र िसंह राजेंद्र साह, पुनम देवी, बेवी देवी, रेणु देवी मौजूद थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: