5
(1)

भागलपूर बेटियां हमारे लिए कितना मायने रखती है यह शायद किन्हीं को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी| वहीं बेटियों के घर में रहने से गजब रौनक बनी रहती है| एक पिता का अपनी बेटी के लिए चिंता करना आम बात है, लेकिन अगर बेटी भी अपने पिता की चिंता करे वो भी इतनी कम उम्र में तो शायद यह देखकर आपका भी दिल पिघलना लाजमी है| इसी से मिलता जुलता एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| इस वायरल वीडियो में एक मासूम बिटिया अपने पिता के खाना नहीं खाने पर काफी विचलित हैं| यहां तक कि इस लाडो को इस बात का इतना दुख है कि वह बताते – बताते फुट – फुट कर रोना भी शुरू कर देती है| मासूम बिटिया की इसी विचारशीलता ने अभिनेत्री रवीना टंडन का भी दिल जीत लिया और वीडियो देखते ही अभिनेत्री भावुक हो गई | यह देखकर अब हर कोई यह सोचने के लिए मजबुर है कि “बेटियां तो सच में घर की खुशियां होती है”| इस वायरल वीडियो की शुरुआत लड़की के आंसुओं से होती है| एक बेटी (Daughter Crying for Father) अपने पिता के लिए इसलिए रोती है की उनका पिता खाना खाकर नहीं गए हैं और भूखे हैं| वह अपने पिता का इतना ज्यादा ध्यान रखती है और इसके लिए वह किस कदर रो रही है कि पूछिए ही मत| वहीं बच्ची की यह भावुकता वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं| वीडियो में देखा जा सकता है की बच्ची रो रही है और उसकी मां रोने का कारण पूछती है| बच्ची पहले कुछ जवाब नहीं देती है| लेकिन मां पुनः बोलती है क्यों रो रही हो मैंने तो अभी तुझे डांटा भी नहीं?, इसके बाद बच्ची पहले कैमरा बंद करने की बात कहती है और इसके बाद रुंधे गले से अपना दर्द बयां करती है| बच्ची कहती है कि उसके पिता बिना कुछ खाए – पिए ही काम करने चले जाते हैं| फिर बच्ची फू-फूटकर रोटी है|

उसकी मां कहती है सुबह तो हर रोज खाकर जाते ही हैं ना, फिर रात में भी खान खाते हैं| बच्ची बोलती है हां तो शाम में तो नहीं खाते हैं ना, पेट तो खाली ही रहता है न?, और आज तो सुबह खाना खाकर भी नहीं गए हैं, भूखे चले गए| पापा हमारे लिए कितना कुछ करते हैं| लेकिन कभी भी खुद समय पर खाना भी नहीं खाते हैं| बच्ची को मां काफी समझाती है कि उसके पिता को अपने ग्राहकों को समान देना भी तो जरूरी है न, लेकिन बच्ची कुछ सुनने को तैयार नहीं दिखती और कहती है कि “तो मम्मा, इंसान खाना खाएगा न, वो भी तो खाना खाते हैं, तो मेरे पापा भी तो खाना खाएंगे न”, और बच्ची फिर रोना शुरू कर देती है| इस वीडियो ने सचमुच लोगों को भावुक कर दिया है| यहां तक कि अभिनेत्री रवीना टंडन भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाई| उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बच्ची को आशीर्वाद दिया है| वहीं एक पत्रकार ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि “पापा की इतनी फिक्र, ये होती है बेटियां” जिन लोगों को बेटियां बोझ लगती है वो एक बार जरूर इस वीडियो को देखें| सोशल मीडिया पर यह विडियो धूम मचा रहा है| इस वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ करने से और इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: