5
(1)

एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है जहां स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर ने आज सुबह अंतिम सांसे ली है। उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत को बड़ी क्षति हुई है। लता मंगेशकर पिछले 1 माह से अस्पताल में भर्ती थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था इसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बताई थी।

लता के निधन पर भारत समेत दुनियाभर की दिग्‍गज हस्तियों ने शोक जताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, ‘उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी की विचारधारा पर उनकी हमेशा ही दृढ़ श्रद्धा रही है। उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। लता जी हमेशा ही अच्छे कामों के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: