0
(0)

नवगछिया बस स्टैंड में प्रेमी युगल के साथ मारपीट कर रहे थे परिजन। युवक युवति को नवगछिया थाना की पुलिस ने थाना लाया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कटिहार जिला के डीएस कॉलेज रामनगर निवासी टुनटुन सिंह के पुत्र गोलू कुमार थे। युवति कटिहार जिला के गेड़ाबाड़ी थाना क्षेत्र के खेरिहा निवासी स्मिता कुमारी थी। टुनटुन सिंह व स्मिता कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्मिता कुमारी झारखंड से बस से अपनी दादी के साथ घर खेरिहा जा रही थी। इसी दौरान लड़की ने फोन कर लड़का को नवगछिया बुला लिया।

लड़की बीच रास्ते में ही बस से उतर कर लड़का के साथ जाने लगी। दादी ने लड़की को किसी तरह रोक कर रोके रखा। इसी बीच दादी ने परिजनों को सूचना दे दी। लड़की युवक के साथ जाने के लिए जिद पर अड़ी रही। परिजन पहुंचने के पश्चात गोलू कुमार के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान नवगछिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रेमी युगल को थाना लाया। पुलिस ने लड़की के परिजन का पक्ष जानना चाहा कि वे केस करेंगे क्या।

लड़की के परिजन केस करने से इंकार कर दिया। अंतत: लड़की को परिजन के हवाले कर दिया। युवक को लड़की के पक्ष के लोग कहीं नुकसान ना पहुंचा दे इसलिए उसे थाना में रोके रखा। युवक के परिजन को बुलाकर नवगछिया पुलिस ने सही सलामत सौंप दिया। लगभग तीन घंटा तक नवगछिया बस स्टैंड व थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: