3.8
(5)

मुर्गा व्यवसाई ऐहसान हत्याकांड में मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गा व्यासाई नवगछिया बाजार के गोशाला रोड से अपनी दुकान को बंद कर बाइक पर भाई अतहर के साथ घर उजानी जा रहे थे।मनियामोर के अवध किशोर पासवान ग्रील बनाने वाले गेट से जैसे ही बढ़े कि अपराधियों ने एहसान की गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या की घटना को अंजाम 18 दिसंबर की शाम में अंजाम दिया गया था। मृतक के पिता अनसारूल हक के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें गांव के ही मु. संजार आलम, मु. गुफरान, मु. तिखरूर उर्फ इश्तेखार को नामजद आरोपित बनाया। पुलिस ने हत्या कांड में शामिल एक आरोपित मु. जुबैर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया हैं। इस कांड में पुलिस अनुसंधान में इश्तेखार की संलिप्तता सामने आई हैं। पुलिस काफी दिनों से उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की एहसान हत्याकांड के आरोपित घर आया हुआ हैं। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: