0
(0)

धोबिनिया में आग लगने से सात लोगों का घर जलकर राख हो गया। बतया गया कि आग लगने से नरेश यादव, किरो यादव, प्रमोद यादव, बोधी यादव, रंगी यादव, हिरो यादव, अमोद यादव का घर जलकर राख हो गया। बताया गया कि नरेश यादव के घर डेढ़ लाख रूपये का समान जलकर राख हो गया। किरो यादव तीन लाख 60 हजार रूपये का समान जल गया। प्रमोद यादव के घर एक लाख रूपये का समान जल गया।

बोधी यादव रंगी यादव का लगभग दो लाख रूपये का समान, हिरो यादव का 50 हजार रूपये का समान, अमोद यादव का एक लाख रूपये का समान जल गया। आग लगने की सूचना पाकर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घर में आग कैसे लगी यह स्पस्ट रूप से कोई नहीं बता पा रहा हैं। घटना की सूचना पाकर नवगछिया सीओ विश्वास आनंद पहुंच कर जायजा लिया। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को राहत सामग्री दिया जायेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: