5
(1)


शुक्रवार को भाकपा ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड,अंचल परिसर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन का नेतृत्व नारायणपुर कामरेड सचिव विमल यादव कर रहे थे। मांगो में सरकारी योजना के गुणवत्ता की जांच। किसानों को अनुदान के साथ फसल का समर्थन मूल्य देने। चकरामी पंचायत का पूर्णगठन। कटावपीड़ितों को स्थाई पुनर्वास। प्रत्येक भूमिहीन व्यक्ति को 5 डिसमिल जमीन। मनरेगा के तहत एक सौ दिनों के कार्य की गारंटी। सरकारी कार्यालय में रिक्त पदों पर बहाली करते हुए। जर्जर उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर का निर्माण सहित आदि मांग शामिल था।

मांगों पर नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार और सीओ अजय कुमार सरकार ने कहा कि समस्या का समाधान सरकारी प्रक्रिया के तहत होगा लेकिन दलालों और बिचौलियों से सावधान रहना है। किसी भी काम के लिए संबंधित पदाधिकारी से सीधे मिलिए। धरना प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन कामरेड ने बीडीओ,सीओ को दिया।धरना प्रदर्शन में कामरेड इरफान अहमद फातमी,कामरेड संजीव सुमन, विमल यादव,अली हसन, मदन मंडल, कल्पना देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, सूरत मुनि, सरिता देवी, रिंकू देवी आदि थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: