5
(1)

जी बी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ ऊषा शर्मा के अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापिकाओं को मंचासीन कर छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रो अशोक कुमार सिन्हा, प्रो ममता कुमारी, डॉ चंदा कुमारी, डॉ मोहिनी कुमारी एवं छात्रा निभा झा, मंदोदरी कुमारी, कनीज़ फातिमा, जमजम आदि ने अपने विचार रखे। उपर्युक्त वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास में महिला सशक्तिकरण के साथ साथ महिला अधिकारों पर अपनी बात रखी। साथ ही यह भी कहा कि नारी सम्मान से बढ़कर कोई सम्मान नही है। आज के संदर्भ में महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम है और अपनी सार्थकता को साबित कर रही है।

कार्यक्रम में प्राचार्य शिवशंकर मंडल प्रो. विभांशु मंडल, डॉ कलाधर मंडल, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, डॉ अमित कुमार आलोक, प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, मुकेश पोद्दार, प्रिंस राज, सिंटू , आनंद आदि मौजूद थे। मंच संचालन मो मोसर्र्त हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेन्द्र सिंह,पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: