0
(0)

युवा समाजसेवी विजय यादव ने किया नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, जीविका दीदी सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित

रिपोर्ट – निभाष मोदी, भागलपुरlभागलपुर सदर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन युवा समाजसेवी विजय यादव के द्वारा किया गया। विजय यादव ने वहाँ के मौजूद करीब 50 नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, जीविका दीदी, सुरक्षा गार्ड और सफाईकर्मी महिलाओ को उपहार देकर सम्मानित किया।


युवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने कहा कि आज महिलाएं हर कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और आज के समय मे हर विभाग में महिलाएं अपने परचम लहरा रही है। महिलाएं पुरुषों से कम नही है।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाथनगर इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा, मौके पर नाथनगर अंचलाधिकारी स्मिता झा, बीडीओ अंतिमा कुमारी,महिला शांतिदूत अध्यक्ष नीलम देवी समेत काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य और महिला शांतिदूत के सदस्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: