0
(0)

नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा में कोसी नदी में स्नान करने के दौरान पुलिस जवान के पुत्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक नवगछिया थाना के सोकचा निवासी शिवम कुमार के पुत्र आयुष कुमार हैं। शिवम कुमार लखीसराय जिला में पुलिस जवान के रूप में प्रतिनियुक्त हैं। आयुष वर्ग नो का छात्र हैं। नवगछिया के नायाटोला में रहकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते हैं। चार दिन पहले होली मनाने घर गया हुआ था।

गांव के ही पास कोसी नदी में स्नान करने गया था। पांव फिसलने के कारण अधिक पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से खोजकर बाहर निकाला। मां सोनी देवी व बहन छोटी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हैं। एक भाई आशुतोष कुमार भी बिलख बिलख कर रो रहे थे। नवगछिया थाना की पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: