5
(1)

नवगछिया:
बाबा बिसुराउत सेतु पर सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की कमलेश कुमार की मौत हो गई। एक जवान घायल हो गए। मृतक भोजपुर आरा जिला के बड़हरा थाना के सिमरिया ज्ञानपुर निवासी स्वर्गीय धूरा राम यादव के पुत्र कमलेश कुमार हैं। बताया गया कि बाबा बिसुराउत सेतु पर पुलिस जवान कार से नवगछिया आ रहे थे। बाबा बिसुराउत सेतु के पुलकित सिंह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दिया। जिससे कि मौके पर पुलिस जवान की मौत हो गई। एक पुलिस जवान घायल हैं। घायल जवान पूर्णिया के आशिष कुमार हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नगवछिया में करवाया।

मृतक पुलिस जवान को डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे गार्ड आफ आनर की सलामी दी। परिजनों को आर्थिक सहायता भी दिया गया। बताया गया कि कमलेश कुमार वर्ष 2018 में योगदान दिया था। पिता धूरा राम यादव नवगछिया में जमादार के पद पर कार्य कर रहे थे। कैदी वाहन नवगछिया लाने के दौरान खगड़िया जिला के पसराहा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें धूरा राम यादव की मौत हो गई थी। पिता की मौत के पश्चात कमलेश की नौकड़ी लगी थी। सड़क दुर्घटना में कमलेश की भी मौत हो गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: