3
(2)

नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया में जमीन विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक मधेपुरा जिला के चौसा निवासी भरत यादव हैं। वह धोबिनया में अपने बहनोई के गोसाई यादव के घर रह रहा था। इस संबंध में भांजा बिनोद यादव ने भरत यादव 30 वर्ष तक पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन वर्ष पहले घर आया था। घर पर भाई गुगली यादव व उसके परिवार के लोग जमीन बेच रहा था। इसका भरत यादव विरोध कर रहा था। उसके भाई व उसका पुत्र उसकी हत्या करना चाहता था। इसकी जानकारी उसने अपने भांजा विनोद यादव को दिया। भांजा जब मामा के पास पहुंचा तो गुगली यादव उसके साथ भी मारपीट करने लगा। वह इसकी जानकारी चौसा थाना की पुलिस को दिया। चौसा थाना की पुलिस के हस्तक्षेप के पश्चात वह भरत यादव को अपने साथ लेकर धोबिनिया आ गया। धोबिनिया में तड़के सुबह मकई के खेत में अपराधियों ने भरत यादव को गोली मार दिया। उसे दो गोली मारी गई। एक गोली कनपट्टी, एक गोली सर के पीछे मारी गई। घटना स्थल पर ही भरत यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना की प्राथमिकी मृतक के के बहनोई गोसाई यादव के बयान पर दर्ज किया गया हैं। जिसमें उसके भाई गुगली यादव उसके पुत्र व पोता को नामजद आरोपित बनाया गया हैं।

जमीन विवाद को लेकर ही गुगली यादव ने अपने एक औरा भाई नन्हु यादव की हत्या कर चुका हैं। पुस्तैनी जमीन एक बीघा हैं। उसी जमीन पर कब्जे को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं। वही दूसरी तरह गुगली यादव ने भी अपने भाई की हत्या की प्राथमिकी का आवेदन लेकर नवगछिया थाना पहुंचे। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। एक आरोपित को हिरासत में लिया हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: