0
(0)

नवगछिया नदी थाना की पुलिस सात दिन से लापता युवक का शव बाबा बिसुराउत सेतु के पास कोसी नदी से बरामद किया गया। मृतक युवक थाना क्षेत्र के ही लोकमानपुर बालू टोला निवासी पवन गुप्ता हैं। पवन गुप्ता की हत्या कर शव को कोसी नदी में फेक देने का मामला प्रतीत होता हैं।

इस संबंध में पवन गुप्ता की पत्नी जूली कुमारी ने नवगछिया नदी थाना में पति के लापता होने की जानकारी दी थी। जूली कुमारी ने पुलिस को बताया था कि मेरे पति 18 मार्च की देर रात खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर बाद भी वह घर वापस लौट कर नहीं आया। उसे पास पड़ोस रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन किया। किंतु वह नहीं मिला। अनहोनी की चिंत सताने लगी तो नदी थाना की पुलिस को लिखित जानकारी दिया। पवन गुप्ता के लापता होने को लेकर गांव में विभिन्न तरह की चर्चा हो रही थी। नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 20 मार्च को मृतक के पत्नी ने लिखित प्रतिवेदन देकर लापता होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि बाबा बिसराउत सेतु के पास कोसी नदी किनारे अज्ञात शव देखा गया हैं। पुलिस स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया तो पता चला कि शव पवन गुप्ता का हैं। शव काफी पुराना था। वह सड़ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। भागलपुर अस्पताल में भी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। न्यायालय के आदेश पर शव का अब फारेंसिक जांच किया जायेगा। इसके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई हैं। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद से लापता हैं।पुलिस अपरहण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच रही थी कि शव मिला। हत्या भी हो सकती हैं या स्वयं के डूबने से मौत भी हो सकती हैं। लेकिन सवाल उठता हैं कि देर रात कोसी नदी में घर नहाने कौन जाता हैं। प्राय: लोग कोसी नदी में दिन के समय ही स्नान के लिए जाते हैं। रात्रि के समय कोसी नदी में स्नान के लिए जाना बात गले से नहीं उतर रही हैं। बरहहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: