5
(1)

बिहपुर थाना के लत्तीपुर निवासी मुरारी पंडित की हत्या के लिए दो लाख रूपये की सुपारी देने वाला दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित लत्तीपुर निवासी राजेश यादव, गौरीपुर निवासी अमरेश मंडल हैं। मुरारी पंडित छत ढलाई का काम करवाता हैं। राजेश यादव का मुरारी पंडित से जमीन विवाद था। अमरेश मंडल भी छत ढलाई का काम करवाते हैं। राजेश यादव ने अमरेश मंडल के साथ मुरारी पंडित की हत्या के लिए दो लाख रूपये की सुपारी दी थी।

एडभांस में 50 हजार रूपये दिए थे। शेष काम होने के बाद देना था। अज्ञात अपराधकर्मियों ने मुरारी पंडित को रिंग बांध दादपुर के पास ढलाई करवाने के लिए मुरारी पंडति को बुलाया था। मुरारी पंडित को अपराधियों ने गोली मार दिया था। मुरारी पंडित के पैर में गोली लगी थी। वहां से मुरारी पंडित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। घायल के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दादपुर के लवकुश को गिरफ्तार किया। इसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए अन्य आरोपित के नाम बताए। अनि प्रभात कुमार, चंदन कुमार ने आरोपित को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। इसी मामले में चपरघट निवासी पियुष कुमार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया हैं।लत्तरा निवासी जमानत पर हैं। डिमाहा निवासी बबलू यादव फरार चल रहा हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: