3
(2)

नवगछिया नगर परिषद के श्रीपुर हजरपुर टोला में मजदूर की पुत्री अंशु कुमारी मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान लाकर अपने जिला का नाम रोशन किया। अंशु पुनामा प्रताप नगर हाईस्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दिया था। अंशु कुमारी के पिता छठु सिंह हैं। छठु सिंह राज मिस्त्री के साथ घर बनाने में मजदूरी का काम करते हैं। अंशू कुमारी तीन भाई मुरारी सिंह, मनोज सिंह, प्यारे लाल व दो बहन कल्पना कुमारी में सबसे छोटी हैं। मुरारी सिंह व मनोज सिंह भी पिता के साथ मजदूरी करते हैं। प्यारे लाल सिंह इंटर की पढ़ाई करते हैं। पिता छठु सिंह पुत्री की सफलता से काफी खुश हैं।

वे कहते हैं कि मजदूरी कर काफी काठनाइयों का सामना करते हुए पुत्री को पढ़ा रहे हैं। बेटी ने पूरे बिहार में टाप कर हमारे सपने को साकार किया हैं। पुत्री की सफलता से आज मैं काफी खुश हूं। वहीं मां जीरो देवी पुत्री की सफलता पर कहती हैं। मेरी छोटी बेटी बहुत अच्छा किया हैं। अंशु कुमार सफलता का श्रेय अपनी मां बाप व शिक्षक को देते हैं। वे कहती हैं कि पिता ने काफी परिश्रम करके मुझे पढ़ा रहे हैं। पढ़ाई करने में कभी भी रूपये की कमी नहीं होने दिया। स्कूल के साथ साथ गांव में ही नव जीवन स्टडी सेंटर में पढ़ाई करती थी। मैं आगे चलकर आत्मनिर्भर बन कर गांव के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना चाहती हूं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: