0
(0)

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर का एक राजनीतिक मुद्दा भोलानाथ पुल का टेंडर होते ही राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है ।राजनीतिक अखाड़े में यह भोलानाथ पुल एक बहुत बड़े मोहरा का काम करता था। इसके पीछे कई राजनेता अपना वोट बनाते दिखते थे। इसी बाबत कांग्रेसियों ने कहा की भागलपुर के विधायक सह बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा के अनवरत संघर्ष के उपरान्त बिहार सरकार द्वारा सुन्दरवती

महिला महाविद्यालय – मिरजानहाट पथ पर स्थित भोलानाथ पुल पर रेलवे उपरी पुल (ROB) के निर्माण की स्वीकृति मिल पाया है। जिला कांग्रेस कमिटि, भागलपुर ने माननीय विधायक शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द ने कहा कि माननीय विधायक इस पुल के निर्माण हेतु बिहार

विधान सभा एवं प्रशासनिक स्तर पर पिछले आठ वर्षों से संघर्ष कर रहे थे। भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र की जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए उनके अथक प्रयास की सफलता पर अजित शर्मा भागलपुर की जनता के बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, डा० जयशंकर ठाकुर, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शारिक खान, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, सौरभ पारिक, रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, मिंटू कुरैशी, राजेश रंजन राजू, विनय मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, रमीज राजा बाबर अंसारी इत्यादि ने भी भागलपुर के माननीय विधायक को इस कार्य के लिए बधाई दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: