0
(0)

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर फिर से इतिहास रचने जा रहा है। दरअसल रामनवमी के पूर्व 7 अप्रैल को भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में 5 लाख दियों से श्री राम की मूर्ति का 8 हजार स्क्वायर फिट में चित्रांकन किया जा रहा है। 5 दिनों से कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित चौबे ने बताया कि श्री राम जी का 150 फिट लम्बा चित्रांकन 12 तरह के रंगों के दियों से किया जा रहा है। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने वाली टीम 6 तारिख को भागलपुर पहुँचेगी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, राजस्व मंत्री रामसूरत राय, पर्यवारण मंत्री नीरज बबलू, कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन समेत कई सांसद विधायक शामिल होंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: