5
(1)

ढोलबज्जा के भगवानपुर मंडल चौक के समीप एक गड्ढे में नाग नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता दिखा। दोपहर करीब एक बजे नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे-जैसे इलाके के लोगों के बीच इसकी खबर फैली, सांप को देखने के लिए लोग जुटने लगे। भारी भीड़ के बावजूद नाग नागिन के जोड़े पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वे बेखौफ अपनी अठखेलियों में लगभग डेढ़ घंटे मस्त रहे। ग्रामीण प्रशांत कुमार कन्हैया ने बताया कि भागवत कथा स्थल से लौट रहे थे तभी अचानक तीन चार लोगों की इसपर नजर पड़ी।

ग्रामीण बताते हैं कि इस इलाके में कई नाग नागिन के जोड़े विचरण करते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन वे किसी का नुकसान नहीं करते हैं। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद किया।
नाग नागिन के जोड़ो को मिलन करते देखने को बहुत लोग शुभ मानते हैं, तो कई लोग मिलन कर रहे नाग नागिन के जोड़े पर कपड़ा डालने की कोशिश भी करते हैं। भीड़ में शामिल महिलाओं ने नाग-नागिन के इस जोड़े को भक्ति भाव से प्रणाम करती दिखीं। काफी देर तक अठखेलियां करने के बाद यह जोड़ा झाड़ियों के बीच चला गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: