5
(1)
  • भाजपा जिला कार्यालय में बैठक कर किया गया विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जी के अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 22 अप्रैल को महानंदा एक्सप्रेस से रात्रि के 8:00 बजे आरा के लिए प्रस्थान करेंगे. वापसी 23 अप्रैल को 8:00 बजे आरा स्टेशन से नवगछिया के लिए नॉर्थ ईस्ट एक्प्रेस रेलगाड़ी से होगी. बैठक में पूर्व सांसद अनिल यादव,

पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री आलोक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकिशोर झा, प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुमकुम देवी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दयानंद यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद मंडल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनारायण,

वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक मुरारी चिरानिया, जिला मंत्री मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष गोपालपुर पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री रंजीत झा, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता रवि, मोहम्मद मुन्ना, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुखभंजन,  हिमांशु ठाकुर, श्वेता अंशु समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: