1
(1)

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधि पांडे ने किया। नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस ने कमिश्नर को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी भी मौजूद थी। अनुमंडल कार्यलय का जायजा लिया गया। कमीश्नर ने विगत माह के खाद्यान्न के उठाव व वितरण पंजी की जांच किया। अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को निर्देश दिया कि आपूर्ति की शिकायत आम जनता से नहीं आना चाहिए।

लगातार एमओ जनवितरण प्रणाली के दुकान की जांच करते रहना चाहिए। आप एमओ की निगरानी करें। अनुश्रवण समिति की बैठक लगातार होनी चाहिए। नियमित कोर्ट होनी चाहिए। जमीन संबंधी विवाद के निपाटारा भी करने को कहा। समान्य शाखा, गोपनिय शाखा, निर्वाचन शाखा के भी अभिलेख का जायजा लिया। वहीं भूमिसुधान उप समाहर्ता परमानंद साह को निर्देश दिया कि दाखिल खारिज के मामले लंबित नहीं रहे।

इसके लिए सीओ के साथ बैठक करें। सीओ के कार्यो पर लगातार निगरानी करें। न्यायिक कार्य कभी बाधित नहीं हो। जो भी भूमिहीन हैं उसे जमीन की बदोबस्ती कर दे। नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार से प्रमंडलीय आयुक्त ने क्षेत्र के बारे में जानकारी लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: