0
(0)

राष्ट्रीय जनता दल इकाई के द्वारा परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू व संचालन जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जन-जन पार्टी व पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ झाबो ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज को भोजन की कमी नहीं है। हम सम्मान के भूखे हैं। जो हमें सम्मान देगा हम उसके साथ मजबूती से खड़े होंगे।

जो अपमानित करेगा, उसके अपमान का बदला भी सूद समेत लेना है। वहीं जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने कहा कि जब दही चुड़ा मिले ला, तब बिहार के रंग बदले ला। सत्ता धारी सरकार से मुख्य मांगे हैं कि परशुराम जयंती को राजकीय छुट्टी घोषित की जाए और महापुरुषों की जीवनी की तरह भगवान परशुराम की जीवनी को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

युवा जिला अध्यक्ष कांतेश कुमार ने कहा कि आशुतोष कुमार और तेजस्वी यादव दोनों मिलकर नया बिहार बनाने जा रहे हैं। इस दौरान जय परशुराम के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। मौके पर युवा उपाध्यक्ष रणधीर यादव, साजन टाईकोन, महासचिव सौगंध साह, संजय झा, उप प्रमुख गौतम कुमार, विपुल चौधरी, बिट्टू कुमार सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: