5
(1)

नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में आपरेशन कर महिला से नवजात शिशु का डिलेवरी हुआ। अस्पताल में डॉ०बी०बी०मंडल सर्जन एवं उनकी टीम के द्बारा सीजेरियन प्रसव के सफलता पूर्वक ओप्रेसन किया गया। इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिंन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नवगछिया अस्पताल से सीजेरियन सेक्सन के लिए महिला मरीज को रेफर नही किया जायेगा।

अब अस्पताल में ही आपरेशन करके डिलेवरी होगा। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व सिजेरियन के लिए प्रसव पीड़ित महिला को भागलपुर अस्पताल रेफर किया जाता था। इस खबर को दैनिक जागरण अखवार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर हुआ प्रसव पीड़ित महिला को सिजेरियन के लिए भागलपुर रेफर नहीं किया गया। प्रसव पीड़ित महिला का सफलता पूर्वक आपरेशन कर नवजात शिशु का डिलेवरी किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: