5
(1)

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव से सहमें गांव के कई लोग। लगभग तीन माह से कोसी नदी में भीषण कटाव हो रहा हैं। मु. सिद्दिक, मु. शकील, मु. असहाब, मु. नजीर, मु. छोटन, मु. खालिद, मु. ताहिर का घर कटाव के मुहाने पर हैं। इन लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। गांव के ग्रामीण मु. गफ्फार ने बताया कि कोसी नदी के कटाव रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी को आवेदन दे चुका हूं। किंतु कोई भी साकारात्मक कार्य नहीं हो रहा हैं। कोसी कटाव गांव के काफी नजदीक आ गया हैं।

दर्जनों लोगों का घर कभी भी कट सकता हैं। यदि कटाव नहीं रोका रिंग बांध के अस्तित्व पर भी खतरा मडराने लगा हैं। कोसी नदी खेती योग्य जमीन को काटते काटते रिंग बांध के नजदीक पहुंच रही हैं। यदि कटाव नहीं रोका गया तो एक हजार परिवार का घर कोसी नदी में समा जायेगा। गांव के मु. नियाज अख्तर, इश्तेखार आलम, मु. आसीन, मु. मेराज, मु. कासिफ, मु. अकबर ने बताया कि कटाव रोकने का काम यदि आरंभ नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कटाव वाले स्थल को जेई के द्वारा चिन्हित किया गया हैं। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: