0
(0)

राजद जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल के वायरल डांस विडियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तोहार जीता के जनता परेशान, ऐ विधायक जी मन होखे त नाचीं, तोहरा हटाबे के नीतीश में पावर न होखी..। विधायक गोपाल मंडल ने विधानसभा को कलंकित कर दिया। यहां कि महिलाएं अपने आप को अब असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सबों को लगता है कि उनसे विधानसभा में वोट डालने में बड़ी गलती हो गई है।

यही डर नीतीश सरकार को भी है, संख्या अभाव में नीतीश सरकार भी इन्हें न चाहते हुए भी मजबूरी बस ढ़ोह रही है। अब इन्हें लगता है कि ये कुर्ता झाड़ गाना पर डांस कर महारत हासिल कर रहे हैं। लेकिन इस डांस का मजा इन्हें अगामी विधानसभा में जनता वोट से नकार कर देगी। अब इन्हें जनता विधानसभा के बदले नृत्य मंडली भेजना चाहती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि तोहार जीता के जनता परेशान, ऐ विधायक जी मन होखे त नाचीं, तोहरा हटाबे के नीतीश में पावर न होखी..

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: