0
(0)

निभाष मोदी,भागलपुर।

चलो कुछ दिया जाय, नया कुछ किया जाय।” वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रसिडेंट डॉक्टर अच्युत सामंत के टैग लाइन “Art of Giving” के तहत बिहार के वॉलीबॉल खिलाड़ी को निखारने का प्रयास शुरू किया गया है। 28 एवं 29 अप्रैल 2022 को राजधानी पटना में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आयोजित हुआ था।

तब डॉक्टर अच्युत साहब ने कहा था कि बिहार के खिलाड़ियों को निखारने के लिए कुछ करने की इच्छा है। उसी संकल्प को अब मूर्त रूप दिया जाने लगा। शुरुआत भागलपुर से हुई है। विश्व आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर पूर्वी बिहार के 29 क्लबों के बीच खेल सामग्री वितरण किया गया।

भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड वॉलीबॉल स्टेडियम में आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर डॉक्टर अच्युत सामंत, संस्थापक कीट किस यूनिवर्सिटी, अध्यक्ष वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया सह सांसद की तरफ से बिहार वॉलीबॉल संघ के पूर्वी बिहार के भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, बांका एवम पुलिस जिला नौगछिया के 29 क्लबों को तीन वॉलीबॉल और एक नेट प्रदान किया गया। फिलहाल बिहार के 100 क्लबों को खेल सामग्री देने की घोषणा पिछले दिनों किया था। जिसकी शुरुआत भागलपुर से हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: