


बिहपुर- बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम परिसर में शनिवार को प्रखंड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया.इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने श्री गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया .श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला एवं संचालन राजीव गांधी पंचायती राज के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह ने किया ने किया .इस मौके पर श्री सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के दूरदर्शी व सशक्त नेता थे .

इनकी अगुवाई में देश ने मजबूती से आर्थिक विकास की ओर कदम बढाया था.श्री गांधी के जीवन चरित्र को आज के युवाओं को लिये प्रेरणा का स्रोत बताया।वही श्री राधाकृष्ण सिंह ने कहा की राजीव गांधी बेबाक व शांति पसंद थे.उन्होंने अपने कार्यों से जनता के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी.युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं.राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर लाने श्रेय भी दिया जाता हैं।उनका मानना था की विज्ञान व तकनीक के बिना उधोग का विकास नही हो सकता हैं.

