0
(0)

नवगछिया – अखिल भारतीय अनिका अंगिका साहित्य विकास समिति के तत्वावधान में झारखंड राज्य शाखा देवघर का गठन जयमंगल टोला में  किया गया. इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आत्मविश्वास, साहित्यकार विनय कुमार सिंह तोमर तथा उमेश मोहन शर्मा केंद्रीय समिति के सदस्य उपस्थित थे. इस बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर आत्मविश्वास ने की.

झारखंड राज्य शाखा, देवघर के अध्यक्ष पद पर श्री मोहनदास उमंग ,महासचिव के पद पर उमेश चरण सिन्हा , कोषाध्यक्ष संध्या रानी, उपाध्यक्ष  विनोद मिश्र, संगठन सचिव  धीरेंद्र छतहारवाला, प्रचार प्रसार सचिव वीरेश वर्मा ,कार्यकारी परिषद के सदस्य श्री नरेश झा एवं कपिल देव राणा अशोक पांडे को मनोनीत किया गया. राज्य समिति के गठन के उपरान्त अंगिका वर्तनी का प्रशिक्षण दिया गया तथा अंगिका काव्य पाठ भी किया गया अंत में अध्यक्ष भाषण के बाद कार्यक्रम को विराम दिया गया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: